न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्बान चौक स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने घर में रखे कीमती जेवरात और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता गया हुआ था. वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. जांच में पता चला कि चोरों ने घर में रखे नगद पैसे के साथ कीमती गहनों की चोरी की है. पीड़ित के अनुसार चोर घर के पीछे बालकनी के रास्ते अंदर घुसे थे, जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने हिंदपीढ़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
ये भी पढ़ें- टैगोर हिल रोड मोराबादी में संदिग्ध सड़क हादसा: सफेद कार की टक्कर से घायल टैक्स ऑफिसर की इलाज के दौरान मौत