महेशमुंडा बाजार में चोरों का तांडव: स्टेशनरी दुकान और घर से नकदी समेत 80 हजार की संपत्ति पार

महेशमुंडा बाजार में चोरों का तांडव: स्टेशनरी दुकान और घर से नकदी समेत 80 हजार की संपत्ति पार

महेशमुंडा बाजार में चोरों का तांडव स्टेशनरी दुकान और घर से नकदी समेत 80 हजार की संपत्ति पार

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल अंतर्गत गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडा बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. बेखौफ चोरों ने एक दुकान और एक घर को अपना निशाना बनाया, जबकि तीन अन्य स्थानों पर चोरी का असफल प्रयास किया. घटना को लेकर भुक्तभोगी दुकानदार अंबेडकर कुमार दास ने शनिवार को गांडेय थाना में लिखित आवेदन देकर सामान बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है.

दुकान से ताला तोड़कर ले गए कीमती मशीनें

जानकारी के अनुसार, बडकीटांड पंचायत के पांडेयडीह गांव निवासी अंबेडकर कुमार दास महेशमुंडा बाजार में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं. शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. चोर दुकान में रखे लैपटॉप, जेरोक्स मशीन, लेमिनेशन मशीन और 15 हजार रुपये नगद समेट कर ले गए. भुक्तभोगी के अनुसार, चोरों ने कुल मिलाकर लगभग 80 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया है.

घर में भी हुई चोरी, कई जगह टूटे ताले

दुकान के अलावा चोरों ने मुस्ताक मिर्जा के घर को भी निशाना बनाया, जहां से वे कपड़े और कंबल ले जाने में सफल रहे. इसके अतिरिक्त, चोरों ने राजू मिस्त्री की दुकान, गफ्फार टायर दुकान और संजय पांडेय की दुकान में भी ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सके.

क्षेत्र में भय का माहौल

एक ही रात में कई जगहों पर हुई इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में असुरक्षा का भाव है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. इधर, पुलिस आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: राजगंज में भाजपा धनबाद ग्रामीण के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार का स्वागत

संबंधित सामग्री

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश

बिहार

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश