विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रोड रामबिगहा वार्ड नंबर-03 में निर्माणाधीन नए घर से सबमर्सिबल मोटर चोरी होने और घर का ताला तोड़ने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बेनीखुर्द निवासी कुणाल सिंह, पिता भुनेश्वर सिंह ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच कर अज्ञात चोरो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.आवेदन में कुणाल सिंह ने बताया है कि वह अपने निर्माणाधीन घर का नियमित रूप से सुबह-शाम निरीक्षण करने जाते हैं. 8 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे जब वह घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था.
वहीं, घर के बाहर डिप बोर में लगा सबमर्सिबल मोटर निकालकर चोरी कर लिया गया था.आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटर का पता नहीं चल सका. चोरी हुए सबमर्सिबल मोटर का मॉडल नंबर CRT4R-3E/10LS, सीरियल नंबर 250610113078 तथा रेटेड पावर 0.75 किलोवाट/1.0 एचपी बताया गया है. कुणाल सिंह ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर मामले की जांच करने तथा चोरी गए मोटर बरामद करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में मनोहरपुर लायंस चैंपियन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर