न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने फुटपाथ पर स्थित दिलखुश पान गुमटी पर बृहस्पतिवार की रात्रि को चोरों ने चोरी जैसी घटना का अंजाम दिया है. इस संबंध में दुकान संचालक आदित्य चौरसिया ग्राम बड़का बालूमाथ थाना बालूमाथ जिला लातेहार ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांगती है. इस संबंध में पीड़ित में बतलाया कि आए दिन की तरह ही रात को लगभग 11:00 बजे दुकान बंद करके वह अपने घर बड़का बालूमाथ चला गया.
जब सुबह वापस आया तो उसने देखा कि उसके गुमटी पर लगे छह लिंक के ताले टूटे हुए हैं और उसके अंदर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है. जब गल्ले की जांच किया तो गल्ले में पड़े नोट और चिल्लड़ पैसा मिलाकर लगभग 15 सौ रुपए गायब थे.साथ ही 3 हजार रुपए की ठंडा ,तीन पेटी बिस्किट, मिक्सर एवं अन्य सामान गायब थे.
जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 हजार रुपए हैं. आगे उसने बतलाया कि फुटपाथ में लगाई दुकान से ही घर परिवार का भरण पोषण हो पाता है . इस तरह की घटना बहुत पहले एक बार और घट चुका है. जिससे मैं पूरी तरह आर्थिक रूप से टूट गया हूं. पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.बता दे की फुटपाथ जैसे दुकानों में चोरी होने से आसपास की दुकानदार चोरों से डरे सहमे हुए हैं. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
यह भी पढ़ें: धनबाद में बारिश बनी आफत, मैदान में उतरे मेयर संजीव सिंह