Pramod Kumar
News11 Bharat
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के एक बंद फ्लैट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. फ्लैट में ताला बंद देख चोरों ने बड़े वारदात को अंजाम देते हुए लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. बंद फ्लैट को चोर निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख कैश सहित जेवरात को ले उड़े हैं. यह चोरी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड स्थित फ्लैट में हुई है. जिस समय यह चोरी हुई परिवार पिठौरिया गया हुआ था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर
झारखंड