न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा लक्ष्मीपुर स्थित आनंद देवगम की सीएससी सेंटर में मंगलवार की रात लगभग दो बजे अज्ञात चोरों ने चोरी को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर लगभग पंचानबे हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गयी है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पंचानबे हज़ार रुपये . सीएचसी संचालक आनंद देवगम सुबह जब दुकान खोलने गया तो देखा दुकान का ताला टुटा हुआ था . तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. थाना प्रभारी एनुवल एक्का एवं अन्य पुलिस बल चोरी हुई दुकान का निरीक्षण किया और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की. वहीं ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है. वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी एनुवल एक्का ने बताया कि रायकेरा ( लक्ष्मीपुर)में चोरी की घटना हुई है और सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश तेज कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जायेगा.
यह भी पढ़ें: पौसैता स्टेशन में बीएसएनएल टावर के ठेका कर्मी की ठंड लगने से मौत