चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के ज...

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

चोरो का हौंसला बुलंद शाम ढलते चोरो ने की चोरी घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:- 
पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के राजनडीह टोला में रविवार की शाम करीब 6 बजे चंदन पासवान के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय घर की महिला पड़ोसी के यहां गई हुई थी, जबकि अन्य परिजन रिश्तेदारी में थे. इसी दौरान चोरों ने घर में रखे बक्से को तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जाती है और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. चोर पूरे घर का सामान बिखेर कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना से एसआई सुबीर किस्कू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पीड़िता सोनापति देवी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मोहम्मदगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है.थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- शादी में दूल्हे ने लिया 8वां वचन, ठहाकों से गूंज उठा पूरा परिसर, वायरल वीडियो में लोग करने लगे कमेंट
 
संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच