दिनदहाड़े चोरी

धनबाद: बैंक से पीछा करते घर तक पहुंचा चोर, दिनदहाड़े घर से उठा लिया रुपयों से भरा थैला

महिला के शोर मचाने पर उनके पति और स्थानीय लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी बाइक से भाग निकला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

By : Dipali Kumari
धनबाद: बैंक से पीछा करते घर तक पहुंचा चोर, दिनदहाड़े घर से उठा लिया रुपयों से भरा थैला

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
जिले के भूली में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है. बैंक ऑफ इंडिया से 20 हजार रुपये निकालकर घर पहुंची महिला के घर से रुपये चोरी हो गए. आरोप है कि बैंक से ही उनका पीछा कर रहा एक युवक मौका पाकर पैसों से भरा प्लास्टिक लेकर फरार हो गया. महिला के शोर मचाने पर उनके पति और स्थानीय लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी बाइक से भाग निकला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामला भूली ओपी क्षेत्र का है. भूली निवासी सुनीता देवी दोपहर करीब 1 बजे बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 20 हजार रुपये निकालकर घर पहुंची थीं. उन्होंने रुपये और बैंक की पासबुक प्लास्टिक में रखकर पलंग पर रख दिया. इसके बाद वह पैर धोने गईं. इसी दौरान सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक घर में घुसा और प्लास्टिक लेकर फरार हो गया.
शोर सुनकर उनके पति सुरेश ठाकुर और स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह बाइक से भागने में सफल रहा.

घटना की सूचना मिलने पर भूली पुलिस ने बैंक पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें: झरिया: चलती बाइक में लगी आग, पीछे से आ रहे बाइक सवार की सूझबूझ से बची युवक की जान

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026