अमित कुमार /न्यूज़11 भारत
महगामा/डेस्क: 04 जुलाई को हनवारा थाना काण्ड संख्या-29/26 दिनांक-04.07.2026 धारा-303(2) भा०न्या० संहिता के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध एजाज इलेक्ट्रोनिक रिपेयरिंग दुकान से ताला तोड़कर सामान चोरी करने के आरोप में अंकित किया गया था. इस संबंध में काण्ड का उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक-07.07.2026 को अप्राथमिकी अभियुक्त 1. मु० जावेद आलम, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता-स्व० मो० ताहिर आलम, सा० थाना हनवारा, जिला गोड्डा (झारखण्ड) को पूछताछ हेतु थाना पर लाया गया. पूछताछ एवं अपराध स्वीकारोक्ति बयान के उपरांत अप्राथमिकी अभियुक्त के निशानदेही पर हनवारा स्थित गेरूवा नदी पुल के नीचे से एजाज इलेक्ट्रोनिक रिपेयरिंग दुकान से चोरी गयी सामानों को बरामद कर विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा अप्राथमिकी अभियुक्त 1. मु0 जावेद आलम, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता- स्व० मो० ताहिर आलम, सा० थाना हनवारा, जिला गोड्डा (झारखण्ड) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इस काण्ड में अन्य संलिप्त व्यक्ति के विरूद्ध छापामारी की जा रही है.
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम :-
अप्राथमिकी अभियुक्त 1. मु0 जावेद आलम, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता-स्व० मो० ताहिर आलम, सा० थाना हनवारा, जिला गोड्डा (झारखण्ड).
जप्त सामग्री :-
1. स्टेप्लाईजर रीले - 07 पीस
2. चार्जिंग केबल - 02 पैकेट (20 पीस)
3. रोटरी स्वीच - 02 पीस
4. ग्रेण्डर मशीन पुराना - 01 पीस
5. इन्वर्टर पी०सी०बी० - 01 पीस नया
6. वाइंडिंग तार खुला हुआ करीब 01 कि०ग्रा०
7. स्टेपलाईजर ट्रांसफोर्मर 01 पीस नया व 05 पीस पुराना
छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
1. पु०नि०उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा प्रभाग.
2. पु0अ0नि0 ध्रुव कुमार, थाना प्रभारी, हनवारा थाना.
3. स०अ०नि० विजय कुमार राम, हनवारा थाना.
4. सशस्त्र बल हनवारा थाना.