पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुण्डा की हत्या

सागर मुण्डा की हत्या

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुण्डा की हत्या

इस संबंध में मृतक की पत्नी मुक्ता कुमारी के फर्दबयान के आधार पर खूँटी थाना कांड संख्या-100/26, दिनांक-24.07.2026, धारा-103(1)/238/3(5), BNS-2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुण्डा की हत्या 

न्यूज़11 भारत 
खूंटी/डेस्क:
दिनांक 24.07.2026 को खूँटी थाना अंतर्गत ग्राम डहुगुटू स्थित सरना टांड़ की झाड़ियों से ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुण्डा, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता- चड़ा मुण्डा, निवासी- ग्राम डहुगुटू, थाना- खूँटी, जिला- खूँटी का शव बरामद किया गया था. इस संबंध में मृतक की पत्नी मुक्ता कुमारी के फर्दबयान के आधार पर खूँटी थाना कांड संख्या-100/26, दिनांक-24.07.2026, धारा-103(1)/238/3(5), BNS-2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, खूँटी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूँटी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा कांड के उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जोटो तिर्की उर्फ सेलाय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. 

पूछताछ के क्रम में जोटो तिर्की उर्फ सेलाय, उम्र करीब 19 वर्ष,पिता- सोमा तिर्की,ग्राम काडेथुबिल, थाना- मारंगहादा, जिला- खूँटी वर्तमान पता- कुबडू कुम्बाटोली हटिया, थाना- तुपुदाना ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इस कांड में मृतक की पत्नी मुक्ता कुमारी, उम्र करीब 20 वर्ष,पति- मृतक दुरडु पाहन उर्फ सागर मुण्डा, ग्राम डहुगुटू, थाना- खूँटी, जिला- खूँटी की संलिप्तता के संबंध में जानकारी दी. तत्पश्चात छापामारी टीम द्वारा मुक्ता कुमारी से भी पूछताछ की गई. पूछताछ एवं अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मुक्ता कुमारी एवं उसके प्रेमी जोटो तिर्की उर्फ सेलाय ने मिलकर मृतक की हत्या की तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सरना टांड़ की झाड़ियों में छिपा दिया.अभियुक्तों की निशानदेही एवं अनुसंधान के क्रम में हत्या में प्रयुक्त लोहे की दौली, गमछा, घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहने गए कपड़े तथा  दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. कांड में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

संबंधित सामग्री

देश-विदेश

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

हैदराबाद में सामने आए 'Rent Boyfriend' विज्ञापनों ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके को उजागर किया है.

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

झारखंड

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

झारखंड

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, यशस्विनी सहाय व एनके एरिया महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी ने किया

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है.

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

झारखंड

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े