बरवाडीह के ग्रामीणों ने नदी तट के पास हो रहे कथित अतिक्रमण को लेकर अंचलाधिकारी को सौंपा आवेदन

बरवाडीह के ग्रामीणों ने नदी तट के पास हो रहे कथित अतिक्रमण को लेकर अंचलाधिकारी को सौंपा आवेदन

बरवाडीह के ग्रामीणों ने नदी तट के पास हो रहे कथित अतिक्रमण को लेकर अंचलाधिकारी को सौंपा आवेदन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह के ग्रामीणों ने नदी तट के समीप हो रहे कथित अतिक्रमण और छठ घाट जाने का मार्ग अवरुद्ध होने की शिकायत को लेकर अंचलाधिकारी को एक लिखित आवेदन सौंपा. ग्रामीणों ने तत्काल कार्य रोकने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है. ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पीडब्ल्यूडी वरीय पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत के बाद 20 नवंबर, 2025 को जेई (जूनियर इंजीनियर) ने स्थल निरीक्षण किया था. ग्रामीणों के अनुसार जेई ने बताया कि संबंधित भूमि पर ‘दाग’ (सीमा-चिह्न) लगाए जाने के बाद ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य होना चाहिए. इसके बावजूद कुछ लोग कथित रूप से अवैध कब्जे वाली जमीन पर निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि नदी से 144 फीट की दूरी के भीतर किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित है और यह क्षेत्र पूरी तरह अंचल प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है. इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए काम जारी है, जिससे छठ घाट जाने वाले मुख्य रास्ते में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से आग्रह किया है कि मामले की तुरंत जांच कर निर्माण कार्य रोका जाए और निर्धारित दूरी के भीतर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को हटाया जाए.

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप कर पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगा.उधर मामले को लेकर ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद ने भी आवेदन में पुष्टि की है कि उक्त जमीन पर जो अतिक्रमण किया जा रहा है.वो पूरी तरह से अवैध है. अविलंब कार्रवाई करने की जरूरत है.

height=518

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के मोरगांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक मकान और दर्जनों किसानों के खेतों में लगी फसलों को किया बर्बाद

संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई