आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के केलाघाघ स्थित पंप हाउस का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अगले कुछ दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी. नगर परिषद के ईओ अरविंद तिर्की ने बताया कि रविवार की रात ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. जिसकी सूचना बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी दे दी गई है. सोमवार को ट्रांसफरमर बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बन पाया है. ट्रांसफारमर बदलने में समय लगेगा. ट्रांसफारमर बदलने के बाद हीं शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु होगी. पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को होने वाले परेशानी के लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया है.
यह भी पढ़ें: U-15: महिला क्रिकेट में सिमडेगा ने गुमला को 61 रनों से हराया, अंजलि सैनी का शानदार अर्धशतक