23वें देवघर पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक समारोह के अस्थायी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

23वें देवघर पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक समारोह के अस्थायी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

23वें देवघर पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक समारोह के अस्थायी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

शुभेंदु गुप्ता न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  23वें देवघर पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक समारोह के आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 10 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार, संध्या 5 बजे देवघर स्थित राजकीय बी.एड. कॉलेज, विलियम्स टाउन के परिसर में मेला के अस्थायी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया.

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर प्रसाद राय, संयोजक श्री सुभाष चंद्र राय एवं श्री रामनंदन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात जानकारी दी गई कि इसी कार्यालय से देवघर पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक समारोह से संबंधित आगामी सभी बैठकों, योजनाओं एवं कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा.

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने देवघर पुस्तक मेला को जिले की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पहचान बताते हुए इसे और अधिक भव्य व जनसरोकार से जोड़ने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल पुस्तकों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाता है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी एक सशक्त माध्यम है.

इस उद्घाटन कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्री बीरेंद्र कुमार सिंह, सचिव श्री निर्मल सिंह, श्री मिथलेश सिंह, श्रीमती विजया सिंह, श्री एस.पी. सिंह, श्री जवाहर सिंह, श्री रामसेवक गुंजन, श्री सत्यजीत सिंह सहित अन्य सदस्य एवं पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे.

अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया तथा देवघरवासियों से आगामी पुस्तक मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई.

यह भी पढ़ें: सोमा मुंडा हत्याकांड व डोड़मा सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच