बाबा नगरी चित्रेश्वर गांव में आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी

बाबा नगरी चित्रेश्वर गांव में आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी

बाबा नगरी चित्रेश्वर गांव में आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने रविवार शाम बाबा नगरी चित्रेश्वर गांव में भारी तबाही मचा दी. तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ ही मिनटों में आसमान काले बादलों से ढक गया और तेज गर्जना के साथ चली आंधी ने लोगों को दहशत में डाल दिया.

रविवार सुबह से ही कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. शाम होते-होते अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. आंधी इतनी भयावह थी कि कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर पड़े.

तेज आंधी के कारण निरुपमा घोष, निरोध बरण शामल, काली पद शामल और निखिल शामल के होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं गांव के कई छोटे दुकानदारों और ग्रामीणों का भी भारी नुकसान हुआ है. बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया.

चित्रेश्वर मुख्य गेट से मंदिर तक का रास्ता पेड़ों से पूरी तरह जाम हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में इतनी तेज आंधी नहीं आई, लेकिन चित्रेश्वर गांव में तूफान ने सबसे अधिक तबाही मचाई. लोगों ने बताया कि उन्होंने आज तक इतनी भयानक आंधी नहीं देखी थी.

करीब एक घंटे तक चली इस तेज आंधी और बारिश ने दर्जनों लोगों के आशियाने और छोटे-मोटे दुकानों को उजाड़ दिया, जिससे गांव में व्यापक नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत और सड़क साफ कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: लेस्लीगंज थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

झारखंड

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

27 मई को रेलवे महाप्रबंधक के विरोध के साथ हस्ताक्षर अभियान सौंपने की घोषणा

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

झारखंड

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

'वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर अबतक अमल नहीं हुआ, दोबारा आंदोलन करने को बाध्य'

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

झारखंड

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों ने लगाया स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

झारखंड

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये  सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

झारखंड

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

पार्टी नेतृत्व से की स्वतंत्र कमेटी भेजने की मांग