न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रदेश भाजपा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि यह हृदय बिदारक है और परिवार के लिए वज्रपात के जैसा है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. आदित्य साहू ने कहा कि ईश्वर इस दुख की बेला में सभी परिजनों, बंधु बांधवों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह असह्य पीड़ा है, परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है . ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें. परिवार को दुख सहने की ताकत दें. शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सहित प्रदेश के नेताओं ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
ये भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का किया आग्रह