बेटे ने पिता के अपहरण व फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए चंदनकियारी थाने में शिकायत की

बेटे ने पिता के अपहरण व फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए चंदनकियारी थाने में शिकायत की

बेटे ने पिता के अपहरण व फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए चंदनकियारी थाने में शिकायत की

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी: चंदनकियारी थाना क्षेत्र के संथाल लाघला गांव निवासी कन्हाई कुमार दत्ता ने अपने 50 वर्षीय पिता के अपहरण व फिरौती मांगने का आरोप पड़ोस गांव ब्राह्मण लाघला निवासी दो युवकों फागू राय व निमाई राय पर लगाते हुए चंदनकियारी थाना में शिकायत किया है. जिसके तहत कहा कि बीस दिनों पूर्व पिता मनोज दत्ता उक्त दोनों युवकों के साथ मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गया था. जहां से साथ गए दोनों युवक तो गांव लौट गया,परंतु पिता अबतक घर नही पहुंचे. 

इसी बीच पिता के मोबाइल फोन से ही फिरौती की मांग की जा रही है. इस संबंध में चंदनकियारी थाना प्रभारी सरज कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आलोक में आरोपित युवकों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हिमाचल प्रदेश से साथ में घर आने के दौरान शिकायतकर्ता का पिता तीन दिनों पूर्व रास्ते में ही शौचालय के बहाने ट्रेन से उतर गया था. वहीं उसका मोबाइल भी कार्यस्थल में ही छोड़ दिया था. बहरहाल रोजगार की तलाश में पलायन हुआ अधेड़ के घर वापसी को लेकर स्वजन काफी चिंतित है.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल प्लांट में संकट के बादल, वरीय महाप्रबंधक ने कहा छाई ट्रांसपोर्टिंग सुचारू नहीं, तो बन्द हो जाएगा प्लांट

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा