मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बेंती पंचायत के बाजारटांड़ में आगामी 12 नवंबर को भव्य सोहराय जतरा मेला का आयोजन किया जाएगा. मेले की तैयारियों को लेकर बेंती पंचायत भवन में सांसद प्रतिनिधि धनराज सिंह भोगता की अध्यक्षता में बैठक हुई.बैठक का संचालन गणेश भुइयां ने किया. इसमें मेले के आयोजन, व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए आयोजन समिति का गठन किया गया.निर्णय लिया गया कि मेले में दिनभर पारंपरिक जतरा का आयोजन होगा, जबकि रात में रंगारंग नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा.कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया,जिसमें नागेश्वर गंझू को अध्यक्ष, बीरबल गंझू को उपाध्यक्ष, परमेश्वर गंझू को सचिव,रचित गंझू को उपसचिव, गणेश गंझू को कोषाध्यक्ष तथा दिलीप गंझू को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया.वहीं संरक्षक मंडल में सांसद प्रतिनिधि धनराज भोगता,अर्जुन गंझू, प्रभात गंझू,महेंद्र गंझू, रोहन गंझू,धनेश्वर गंझू, सोमर गंझू,जयराम भुइयां,महेश गंझू,गणेश भुइयां,मुखिया सरिता देवी,उपमुखिया किरण कुमारी, पंचायत समिति सदस्य कुमारी अनुप्रिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को शामिल किया गया.इसके अलावा समिति में अभिनाश गंझू, अजय प्रजापति,मनोज गंझू,गोलू केशरी, सुनील कुमार, रोशन गंझू, कृष्ण गंझू, राहुल केशरी, रोहित केशरी सहित कई युवाओं और ग्रामीणों को सदस्य बनाया गया.आयोजकों ने कहा कि सोहराय जतरा मेला ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और आपसी भाईचारे का प्रतीक है. मेले के माध्यम से लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया जाएगा.आयोजन समिति ने बेंती पंचायत सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों से मेले में बढ़-चढ़कर शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: सरकार और पुलिस की लापरवाही के कारण हुई आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या -समीर उरांव