न्यूज11 भारत
चान्हो/डेस्क: हाई स्कूल मैदान मे आयोजित शाहिद अभिषेक कुमार साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को फाइनल मैच के साथ किया गया. फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और विशिष्ट अतिथि जीप सदस्य आशुतोष तिवारी और मुखिया रेखा सांगा उपस्थित हुए. फाइनल मैच चोरेया यूनाइटेड बनाम चंदवा फाइटर के बीच खेला गया, जिसमें चंदवा फाइटर ने चोरेया यूनाइटेड को तीन विकेट से हराया.
इससे पूर्व प्रदर्शनी मैच के रूप में पत्रकार इलेवन और जिला परिषद इलेवन के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा. इस टूर्नामेंट मे प्लेयर ऑफ द मैच राजा तिवारी, बेस्ट बैटसमैन असफाक खान, बेस्ट बॉलर सोनम कुमार को दिया गया.
अतिथियों के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को कप एवं नगद देकर परिष्कृत किया गया इस अवसर पर बंधु तिर्की ने अपने संबोधन में कहा, "ऐसा आयोजन काफी कठिन होता है, आयोजनकर्ता को धन्यवाद देता हूँ. शाहिद की याद में आयोजन करना शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में यहाँ के युवा काफी आगे हैं. चोरेया के खिलाड़ी काफी ऊर्जावान हैं. हमलोगों की जिम्मेदारी है कि इसे आगे बढ़ाने का काम करें. यहाँ के नवयुवक आने वाले वक्त में आगे बढ़ेंगे. आनेवाला समय एक अच्छा मैच आयोजित करें, जिसमें खेल पदाधिकारी को यहां लायें और अच्छे खिलाड़ियों को चिन्हित करें और आगे बढ़ाएं. हम सभी लोगों को मिलकर उच्च स्तरीय मैच का आयोजन करना होगा."
बताते चले इस पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे कुल 16 टीमों ने भाग लिया. आयोजन कर्ता डॉ अनिल साहू, विजय सोनी, जावेद खान, संतोष ताम्रकार, सुरेंदर साहू ने अहम् भूमिका निभाई. इस मौके पर अजित कुमार सिंह, मो मोजीबुल्ला, इस्तेयक अंसारी, चरवा उरांव, प्रवेज खान, साजिद खान, इरशाद खान, नेयाजुल खान सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल, प्राथमिक उपचार के बाद करना पड़ा रेफर