अहिल्यापुर में एक महीने से बंद पड़ा है रास्ता, पुलिया मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं

अहिल्यापुर में एक महीने से बंद पड़ा है रास्ता, पुलिया मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं

अहिल्यापुर में एक महीने से बंद पड़ा है रास्ता पुलिया मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर गांव स्थित माथातरी नदी मार्ग पर बनी पुलिया लगातार बारिश के कारण बह गई है. पुलिया बहने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. इस मार्ग पर चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है.

यह कच्ची सड़क अहिल्यापुर समेत धरधरवा, पहरमा, पुतरिया, तैतरियाटांड सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है. प्रतिदिन लगभग 500 लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं. पुलिया टूटने के बाद ग्रामीणों को पैदल या बाइक से भी जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है.

माथातरी गांव के निवासी नकुल मिश्रा ने बताया कि पुलिया टूटे करीब एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है. इस संबंध में पंचायत की मुखिया पंचम देवी ने कहा कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग के जेई को दे दी गई है और जल्द ही पुलिया की मरम्मत कराने का आश्वासन मिला है.

यह भी पढ़ें: सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने एनडीए के मैनिफेस्टो को बताया झूठ का पुलिंदा

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का