दुम्बो के कांची कामाकोठी सेवा केंद्र में रामायण कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण, 4 जू...

दुम्बो के कांची कामाकोठी सेवा केंद्र में रामायण कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण, 4 जून को विशाल भंडारे के साथ होगा समापन

दुम्बो के कांची कामाकोठी सेवा केंद्र में रामायण कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण 4 जून को विशाल भंडारे के साथ होगा समापन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के दुम्बो गांव स्थित कांची कामाकोठी सेवा केंद्र के गोपी मण्डप में आयोजित संगीतमय रामायण कथा इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनी हुई है.कथा के सातवें दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के संदेशों का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं.कथा स्थल पर प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है,जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है.

संगीतमय रामायण कथा का वाचन श्रीचित्रकूट धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य सत्यप्रताप बाजपेई द्वारा किया जा रहा है.अपने ओजस्वी वाणी और मधुर शैली में वे रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म,सत्य,कर्तव्य और मानव जीवन के मूल्यों से अवगत करा रहे हैं.कथा के दौरान भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूबा हुआ है.कथा वाचक ने श्रीराम के जीवन चरित्र,उनके आदर्शों, माता-पिता के प्रति समर्पण, गुरुजनों के सम्मान तथा समाज के प्रति कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं,बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण मार्गदर्शिका है.इसके आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है.

आयोजन समिति के अनुसार यह संगीतमय रामायण कथा आगामी 4 जून तक चलेगी.कथा का समापन वैदिक अनुष्ठानों एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा.समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है,जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनोद मेहरा,अनीता मेहरा,अनूप मल्होत्रा,स्वीटी मल्होत्रा,प्रदीप मेहरा, मानी मेहरा,विनीता खत्री,सुमन सेठ,प्रदीप कपूर,दयानंद पुरी,रामाकांत मिश्रा सहित कई श्रद्धालु और समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने,पेयजल,प्रसाद वितरण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलती है. कथा के समापन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोग अंतिम दिन आयोजित भंडारे में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

संबंधित सामग्री

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी