न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: शुक्रवार को 9.48 बजे के बाद पूर्णिमा की समाप्ति के साथ सावन का पवित्र महीना समाप्त हो जाएगा. वैसे उदया तिथि के अनुसार पूरा दिन सावन मान्य होगा. पंचांग के अनुसार आज ही भाद्रपद की शुरुआत हो जाएगी. मौसम विभाग की सम्भावनाओं के थोड़ा हटकर सावन का महीना झारखंड के लिए औसत रहा. अब बारिश के एक और प्रमुख महीना भादो के अपना रंग दिखाने की बारी है. मौसम विभाग ने भी भादो के महीने की शुरुआत अच्छी ही रहने की सम्भावना जता दी है.
मौसम विभाग ने अगस्त महीने की 31 तारीख तक झारखंड के लिए अच्छी बारिश की सम्भावना जता दी है. मौसम विभाग ने महीने के शेष दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड में गुरुवार को भी कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. राज्य में सबसे अच्छी बारिश 67.6 जमशेदपुर में दर्ज की गई. रांची समेत कई जिलों में भी गुरुवार को अच्छी बारिश हुई है. राजधानी रांची में कल हुई बारिश के बाद कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिससे ट्रैफिक की परेशानी भी उत्पन्न हो गई.
4 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
28 अगस्त: उत्तरी-मध्य झारखंड में चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह समेत कुछ जिलों की अलग-अलग जगहों में आंधी-तूफान, वज्रपात के साथ बारिश.
29 अगस्त: दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, जमशेदपुर में भारी बारिश होगी. बंगाल की खाड़ी में नया Low Pressure जोन बन रहा है उसके असर से भारी बारिश की सम्भावना व्यक्त की गई है.
30-31 अगस्त: बंगाल की खाड़ी में बने Low Pressure का असर आगे भी दिखेगा और 30-31 अगस्त को भारी बारिश की सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है. तेज हवाओं और वज्रपात की घटनाओं के साथ बारिश आगे भी जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग वन भूमि घोटाला: दो खरीदारों को HC से बड़ी राहत, प्रकाश कुमार सिन्हा और सौरभ कुमार को मिली अग्रिम जमानत