गढ़वा उपायुक्त का जनसुनवाई कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित

By : News11 Bharat
गढ़वा उपायुक्त का जनसुनवाई कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिला प्रशासन के द्वारा आमजन को सूचित किया है कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा शुक्रवार और मंगलवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम,जो दिनांक 31 अक्टूबर 2025 एवं 04 नवंबर 2025 को नये समाहरणालय सभागार में आयोजित होना प्रस्तावित था, उसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान किया जाता है. अतः प्रशासन यह स्पष्ट करना चाहता है कि यह केवल तिथि परिवर्तन है कार्यक्रम को निरस्त नहीं किया गया है. जनसुनवाई कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. इसे आगामी निर्धारित दिवस एवं समय पर पूर्ववत् रूप से आयोजित किया जाएगा. जिला प्रशासन गढ़वा के नागरिकों से अपील करता है कि वे इस परिवर्तन को संज्ञान में लें और किसी प्रकार की असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है. उपायुक्त श्री यादव नागरिकों से सीधे संवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा जनसुनवाई कार्यक्रम के आयोजन को पुनः निर्धारित दिवस एवं समय पर पूर्ववत् रूप से आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

संबंधित सामग्री

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस हो गई है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.