5 सालों से डुमरिया में अधूरी पड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, 20 गांवों के...

5 सालों से डुमरिया में अधूरी पड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, 20 गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालने पर विवश

भाजपा नेता लव सरदार ने जिले के उपायुक्त से उठाई जांच की मांग

5 सालों से  डुमरिया में अधूरी पड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 20 गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालने पर विवश

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  पूर्वी सिंहभूम जिले के  पोटका विधानसभा अंतर्गत  डुमरिया प्रखंड  क्षेत्र की दो पंचायत बाकीशोल व केंदुआ पंचायत  के 20 गांव से गुजरने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बीते पांच सालों  से अधूरा पड़ा हुआ है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई  नहीं है.यह सड़क  प्रधानमंत्री ग्राम योजना से  वर्ष 2017-2018 शुरू हुई थी, जो  पांच साल बाद भी अधूरी है  व भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई. जिसकी सजा क्षेत्र  के 20 हजार आबादी झेल रही है.आलम यह है है कि करोड़ों  रुपए की लागत से अधूरी पड़ी   18 किलो जर्जर सड़क से गुजरना ग्रामीणों के लिए  मौत को आमंत्रित करने से कम नहीं है.

आलम यह है कि लोग जान जोखिम में डाल कर   जंगल ब्लॉक, सारुदा,बाकीसोल,ऊपरबाकी, ग़मीरा कोचा,  धरणडीह ,डीबीडीह, कुंडा लुका  के हजारों लोग आना-जाना करते है.इस बाबत क्षेत्र के ग्रामीण  वीर सिंह  देवगम दसमत मार्डी (बाकी शोल) धर्मल मार्डी,( ऊपर बाकी शोल )   धानु मार्डी, गुना राम मुर्मू व भाजपा नेता लव  सरदार  कहते है सड़क पर पत्थर उखड़  आए है. मरीज को लाने-ले जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है.  इधर सूचना मिलने पर भाजपा नेता लव सरदार व जनता दल यूनाइटेड नेता वीर सिंह देवगम ने जिले के  उपायुक्त से मामले की जांच कर दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है  व जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने नेशनल हेराल्ड मामले में दर्ज की नई एफआईआर

संबंधित सामग्री

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज