एशियाई पैरा खेल के पदक विजेताओं का सम्मान

प्रधानमंत्री ने माताजी का हालचाल पूछकर भावुक कर दिया- अर्जुन मुंडा, पैरा-खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में PM की आत्मीयता

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय तीरंदाजों की ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा, नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
प्रधानमंत्री ने माताजी का हालचाल पूछकर भावुक कर दिया- अर्जुन मुंडा, पैरा-खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में PM की आत्मीयता

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी माताजी के स्वास्थ्य के बारे में आत्मीयता से पूछने पर आभार व्यक्त किया.  अर्जुन मुंडा आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर के के. डी. जाधव हॉल में एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

अर्जुन मुंडा ने कहा, “कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मेरी मां के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनका हालचाल जाना. उनका यह व्यक्तिगत स्नेह और संवेदनशीलता मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण रहा. इस आत्मीयता के लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ व्यक्तिगत और पारिवारिक सरोकारों के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता उनके सहृदय व्यक्तित्व को दर्शाती है.

भारतीय पैरा-खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुंडा ने कहा कि एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है. खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए 5 नए विश्व रिकॉर्ड और 9 एशियाई रिकॉर्ड उनके अदम्य साहस, कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण हैं.

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने तीरंदाजों के प्रदर्शन पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारतीय तीरंदाजी टीम ने 3 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. एशियाई पैरा खेलों के किसी एक संस्करण में तीरंदाजी में भारत का यह अब तक का सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड है. यह सफलता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दल के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

अर्जुन मुंडा ने भारतीय दल की महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी सराहा. उन्होंने कहा कि दल में शामिल 56 महिला खिलाड़ियों में से 34 का पदक जीतना देश की बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का प्रेरक उदाहरण है.

उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से देश में पैरा-खेलों को प्रोत्साहित करने का संकल्प और मजबूत हुआ है. बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएं और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए.

अर्जुन मुंडा ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: पुलिस ने पोखरटोली मैदान में बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026