बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से चोरी हुए घंटा को पुलिस ने किया बरामद, ...

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से चोरी हुए घंटा को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से चोरी हुए घंटा को पुलिस ने किया बरामद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

राजेश कुमार/न्यूज11 भारत

बोकारो/डेस्कः- बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से बीते बुधवार की रात्रि चोरी हुए पीतल का घंटा को बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया है. साथ ही चोरी के आरोप में बोकारो थर्मल राजा बाजार गांव निवासी युवक इरशाद अंसारी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने शुक्रवार को देते हुए बताये कि चोरी हुए घंटा की बरामदगी हेतु टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया. बताए कि बुधवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोर ने रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार में लगे घंटा की चोरी हो गई थी. . घंटा की कीमत लगभग पांच हजार होगी. जिसकी लिखित शिकायत मंदिर समिति के सदस्य भैरव महतो ने बोकारो थर्मल थाना  को देकर कार्यवाई की मांग किए थे. घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए संदेह के आधार पर राजबजार गांव निवासी युवक इरशाद को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी हुए घंटा को कथारा में किसी के घर में रखा है इसकी जानकारी पुलिस को दिया. एवं उसके निशानदेही पर चोरी हुए घंटा को कथारा से बरामद कर लिया गया.इस अभियान में बोकारो थर्मल थाना के एसआई दीपक पासवान, मनोज सिंह,अरविंद मेहता, कृष्णा उरांव आदि पुलिस बल के जवान शामिल थे.

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का