न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: गम्हरिया थाना कांड सं. -86/ 26, दिनांक 31.10.26 धारा-64 (2) (a)/68 बी.एन.एस. दिनांक 31.10.2026 को लेकर सरायकेला खरसावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना को लेकर बातों को स्पष्ट किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर सूचना दी गई कि दिनांक- 29.10.2026 को समय करीब 06:00 बजे शाम में उनके पति के साथ कहा-सुनी हुई. उन्हें आशंका हुई कि उनके पति के द्वारा रात में उनके साथ मारपीट करेंगे, जिसके डर से ये घर से निकल गई. इसके बाद ये पड़ोस के घर में गई और वहां मौजूद एक महिला से कहा कि उनके पति उन्हें मारेंगे. उन्होंने उक्त महिला से थाना में फोन करने का अनुरोध किया. इसके बाद यहां गम्हरिया पी.सी.आर. वाहन पहुंचा, जिसमें बैठकर ये करीब 12:00 बजे रात में थाना पहुंची.
थाना में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें बगल के कमरे में आराम करने के लिए कहा. इसके बाद ये उस कमरे में आराम कर रही थीं. इसी दौरान थाना में पदस्थापित एक स्टाफ वायरलेस ऑपरेटर, जिसका नाम नीरज लकड़ा है, ने उनके साथ दुष्कर्म किया. उक्त लिखित आवेदन के आधार पर गम्हरिया थाना कांड संख्या-86/28, दिनांक- 31.10.2025, धारा-64 (2) (a) /68 बी. एन. एस. तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के दौरान आ.-410 नीरज लकड़ा, वायरलेस ऑपरेटर, गम्हरिया थाना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
उवत मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में एक SIT के द्वारा अग्रतर अनुसंधान में 1. पु.अ.नि. मनोज कुमार साहू, 2. आ.-1088 संतोष कुमार राय गम्हरिया थाना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान जारी है.
गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त के नाम
निलंबन की कार्रवाई
खोड पुलिस
1. पु०अ०नि० मनोज कुमार साहू, उम्र 54 वर्ष, पिता स्व० जगदीश साहू, ग्रा०—बड़ागाँय, पो०+थाना मनियर, जिला-बलिया (उ0प्र0) वर्तमान में पु००नि० के पद पर गम्हरिया थाना.
2. आ0-1088 संतोष कुमार राय, उम्र 50 वर्ष, पिता सुदामा राय, ग्राम + थाना- सीमरी, तुपटी, जिला- यवत्तर (बिहार) वर्तमान- गम्हरिया थाना में आरक्षी के पद पर पदस्थापित.
यह भी पढ़ें: गम्हारिया थाना परिसर में महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में तीन लोगों को एसपी ने भेजा जेल