गुमला से फरार दुष्कर्म आरोपी पर शिकंजा तेज, घर और चौक-चौराहों पर चिपका इस्तेहार

गुमला से फरार दुष्कर्म आरोपी पर शिकंजा तेज, घर और चौक-चौराहों पर चिपका इस्तेहार

गुमला से फरार दुष्कर्म आरोपी पर शिकंजा तेज घर और चौक-चौराहों पर चिपका इस्तेहार

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत

गुमला/डेस्क: गुमला के घाघरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त मधेश्वर उरांव के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी के पैतृक आवास एवं सार्वजनिक स्थलों पर विधिवत इस्तेहार चिपकाकर उसे शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी.

अभियुक्त मधेश्वर उरांव (पिता: स्व. विजय उरांव), निवासी सिसई बस्ती, थाना सिसई, के विरुद्ध घाघरा थाना कांड संख्या 98/25 दर्ज है. यह मामला 19 नवंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) (दुष्कर्म) एवं 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. सोमवार को घाघरा थाना के सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल सिसई बस्ती पहुंचा और आरोपी के घर की दीवारों सहित गांव के मुख्य चौक-चौराहों पर इस्तेहार चिपकाया. 

साथ ही ग्रामीणों को सूचित किया गया कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है.पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद से ही मधेश्वर उरांव लगातार ठिकाना बदलकर छिप रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अब विधि-सम्मत इस्तेहार चिपकाकर आरोपी पर आत्मसमर्पण का दबाव बनाया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शीघ्र सरेंडर नहीं करने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में रंगोत्सव - होली मिलन 2026 का उल्लासपूर्ण आयोजन

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम