एनडीए का संकल्प पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा - झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

एनडीए का संकल्प पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा - झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह का बयान

एनडीए का संकल्प पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा - झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह का बयान

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इस संकल्प पत्र में 1 करोड़ रोजगार, महिलाओं को दो लाख रुपये तक की सहायता, किसानों को नौ हजार रुपये वार्षिक अनुदान, सात नए एक्सप्रेसवे, चार मेट्रो शहर, एक लाख करोड़ रुपये का निवेश और गरीबों के लिए पंचामृत गारंटी जैसे बड़े वादे शामिल हैं.संकल्प पत्र जारी होने के कुछ ही देर बाद झारखंड की पंचायती राज मंत्री एवं महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने भागलपुर में एनडीए पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एनडीए का यह मेनिफेस्टो सिर्फ कागज का टुकड़ा है. दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि झारखंड में चुनाव से पहले जो भी वादे किए गए थे सरकार बनते ही उन्हें पूरा किया गया.उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में एनडीए ने बीते 20 सालों में लोगों को लाखपति क्यों नहीं बनाया? साथ ही कहा कि महिलाओं को अब ₹10,000 देकर जो चुनावी लॉलीपॉप दिया जा रहा है वह पहले क्यों नहीं दिया गया. दीपिका ने इसे जनता को गुमराह करने वाला कदम बताया.इसके साथ ही दीपिका पांडे सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भागलपुर के कचहरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया और उनके आदर्शों को देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

यह भी पढ़ें: आरा: लौह महिला इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई

संबंधित सामग्री

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान