News11 Bharat
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए मारपीट मामले को लेकर नारी शक्ति सेना महिला थाना पहुंची. बीते 1 अप्रैल को सलिता देवी और उनकी बेटी संध्या को बीच बाजार में चार लोगों के द्वारा बुरे तरीके से जख्मी किया गया था. चार दिन बीतने के बाद भी अब तक मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है. पीड़िता की गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. नारी शक्ति सेना ने आरोप लगाया कि चार दिन हो गए, लेकिन अभी भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. फिलहाल लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत किया गया. ये भी पढ़ें- पांच राज्यों में चुनाव से पहले सख्ती, 650 करोड़ से अधिक की नकदी जब्ती.. शराब और नशीले पदार्थ भी बरामद
झारखंड