सिसई के गांवों में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों के बीच पटाखे व टॉर्च देने की मा...

सिसई के गांवों में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों के बीच पटाखे व टॉर्च देने की मांग विधायक ने विधानसभा सत्र में रखी

सिसई के गांवों में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों के बीच पटाखे व टॉर्च देने की मांग विधायक ने विधानसभा सत्र में रखी

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान गुमला जिले के विभिन्न गांवों में बढ़ते हाथियों के प्रकोप का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया.उन्होंने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से इस संबंध में ठोस पहल करने की मांग की.विधानसभा में अपनी बात रखते हुए विधायक होरो ने कहा कि गुमला जिला अंतर्गत सिसई विधानसभा क्षेत्र के अमलिया, करंज, करौंदाजोर,रेडवा,कामडारा,रामपुर समेत कई गांवों में जंगली हाथियों का लगातार आतंक बना हुआ है.

हाथियों के गांवों में प्रवेश करने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है.फसलों की बर्बादी के साथ-साथ जानमाल के नुकसान की आशंका भी बनी रहती है.उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों के पास हाथियों को सुरक्षित तरीके से भगाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं.ऐसे में उन्होंने आसन के माध्यम से मांग की कि इन क्षेत्रों में वन विभाग की ओर से पटाखा, टॉर्च तथा अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि ग्रामीण स्वयं की सुरक्षा करते हुए हाथियों को गांव से दूर भगा सकें.

विधायक ने यह भी कहा कि हाथियों की लगातार आवाजाही से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और रात के समय ग्रामीणों को पहरा देना पड़ता है.उन्होंने विभाग से स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य करने का आग्रह किया.विधायक द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद भरनो प्रखंड के अमलिया, रायकेरा,समसेरा,करंज, करौंदाजोर,तेतरबिरा, मालादोन सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई थी, जिसे विधायक ने गंभीरता से सदन में उठाकर उनकी आवाज को मजबूती दी है.

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सरकार एवं संबंधित विभाग शीघ्र पहल कर राहत पहुंचाने का कार्य करेंगे, ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित हो सके.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DDC ने बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संबंधित सामग्री

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस