चैंबर भवन में संपन्न हुई महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक, महिला एवं युवा उद्यमिय...

चैंबर भवन में संपन्न हुई महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक, महिला एवं युवा उद्यमियों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

चैंबर भवन में संपन्न हुई महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक महिला एवं युवा उद्यमियों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई. बैठक में 25 से अधिक महिला एवं युवा उद्यमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. बैठक का मुख्य उद्देश्य कला, स्किल और हस्तशिल्प से जुड़े महिलाओं एवं युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा उन्हें मार्केट अवेयरनेस प्रदान करने पर केंद्रित रहा. यह निर्णय लिया गया कि महिलाओं और युवाओं के कौशल को विकसित करने के लिए नियमित रूप से स्किल आधारित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि वे अपने हुनर को और अधिक सशक्त बनाकर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर प्राप्त कर सकें. 

चैम्बर की कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला उद्यमिता उप समिति की चेयरपर्सन आस्था किरण ने कहा कि झारखंड में कला, संस्कृति और हस्तशिल्प से जुड़े उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं. राज्य में पारंपरिक कला और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, मंच और बाजार उपलब्ध कराने की है. चैंबर इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और ऐसे व्यवसायों को आगे बढ़ाने में सहयोग करता रहा है. 

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रवीण कर्माकर फाउंडर (इन आर्ट वर्ल्ड),  ह्यूमन राइट्स मिशन की वाईस प्रेसिडेंट सोहिनी राय, मलय कुमार (सेल्स हेड, एक्सेल हॉलीडेज) तथा अर्चना श्रीवास्तव (ब्रांड एंबेसडर, फॉर्च्यून आर्ट गैलरी) उपस्थित रहे. फॉर्च्यून आर्ट गैलरी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की आर्ट गैलरी है, जो कला एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें वैश्विक मंच और बेहतर बाजार उपलब्ध कराती है. वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है. यहां के कलाकारों और कारीगरों की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है. बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने भी अपने विचार साझा किए और झारखंड की पारंपरिक कला, संस्कृति तथा हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए मिलकर कार्य करने पर बल दिया. इस अवसर पर आस्था किरण, रंजीत रंजन, ह्यूमन राइट की वाइज प्रेसिडेंट सोहिनी रॉय, मलय कुमार, प्रवीण कर्माकर, शालिनी अखौरी, आंचल बर्मन, वंदना शर्मा, शालिनी सिंह, बरमाली चक्रवर्ती, सौम्या, श्वेता श्रीवास्तव, रूपकथा चक्रवर्ती अर्चना श्रीवास्तव सहित 25 से अधिक उद्यमी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड चैंबर के तत्वावधान में पुलिस–व्यवसायी समन्वय समिति की बैठक आयोजित

 

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर