घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

मौत से पहले निभाई जिम्मेदारी, व्हाट्सएप पर मेसेज कर पूरे गांव को बचाया

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा के बुरुहू गांव में जंगली हाथी के हमले में PSS ऑपरेटर की दर्दनाक मौत गांव में मातम मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक बिजली कर्मी ने अपनी जान गंवा दी. घाघरा थाना क्षेत्र के बुरहु गांव में जंगली हाथी के हमले में बिजली विभाग के PSS ऑपरेटर अनूप कुमार पाण्डेय (32 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अनूप कुमार पाण्डेय अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान बुरहु पतरा के पास भीड़ देख उन्होंने रुककर कारण जाना. पता चला कि इलाके में जंगली हाथी घूम रहा है. खतरे को भांपते हुए अनूप ने बिना समय गंवाए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पूरे गांव को सतर्क किया, ताकि कोई भी उस ओर न जाए. लेकिन इसी बीच हाथी ने अचानक हमला कर दिया. मौके पर मौजूद अन्य लोग तो किसी तरह भाग निकले, मगर अनूप भागते समय एक पेड़ से टकरा गए और गिर पड़े. इसके बाद हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. सूचना पर वन विभाग के रेंजर बिरसा लोहरा, प्रभारी वनपाल शमी अफताब, वनरक्षी शिनल राम तथा घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है.

वन विभाग ने मृतक के पिता बालकिशोर पाण्डेय एवं परिजनों को ढांढस बंधाते हुए तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है. साथ ही ग्रामीणों से हाथी से दूर रहने की सख्त अपील की गई है. फिलहाल वन विभाग की टीम पतरा क्षेत्र में कैंप कर रही है और हाथी को सुरक्षित तरीके से रिहायशी इलाके से बाहर निकालने का प्रयास जारी है. अनूप कुमार पाण्डेय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. वे अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे और पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री के रूप में भी सक्रिय रहे थे. उनके आकस्मिक निधन पर भाजपा घाघरा मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी समेत कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण