फुटबॉल प्रतियोगिता

घाघरा बदरी स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में 11 नवंबर को होगा कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद और युवा महोत्सव

झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा बदरी स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में 11 नवंबर को होगा कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद और युवा महोत्सव

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा आदिवासी समाज के महान विभूति स्वर्गीय कार्तिक उरांव की स्मृति में 11 नवंबर को घाघरा प्रखंड के बदरी स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद एवं युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी. इसकी तैयारी सरना समिति, बदरी की ओर से की जा रही है.

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं, गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया पियू, डॉ. प्रेमचंद कुमार भगत एवं डॉ. प्रेमचंद उरांव सहित कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई है.

आयोजकों के अनुसार, कार्तिक उरांव स्मृति जतरा के अवसर पर फुटबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पहचान को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा.आयोजकों ने बताया कि जतरा का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार के प्रति जागरूक करना तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट करना है. इसके साथ ही जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा.

महोत्सव के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक खोड़हा दलों से 8 नवंबर 2026 तक नामांकन कराने की अपील की गई है. नामांकन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है.सरना समिति, बदरी, घाघरा, गुमला ने क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं, खेल प्रेमियों एवं सांस्कृतिक दलों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: पलामू में गंभीर होती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए अलग से ट्रैफिक थाना और ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना की उठी मांग

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026