झामुमो सरकार उद्देश्य और सिद्धांतों से भटक चुकी, आदिवासी अस्मिता पर बढ़ा खतरा - ...

झामुमो सरकार उद्देश्य और सिद्धांतों से भटक चुकी, आदिवासी अस्मिता पर बढ़ा खतरा - पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

झामुमो सरकार उद्देश्य और सिद्धांतों से भटक चुकी आदिवासी अस्मिता पर बढ़ा खतरा - पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता चम्पाई सोरेन ने आरोप लगाया कि झामुमो और झामुमो नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार अपने उद्देश्य और सिद्धांतों से पूरी तरह भटक चुकी है. अब झारखंड के मूलवासी और आदिवासियों से सरकार को कोई सरोकार नहीं रह गया है. वे संथाल परगना दौरे पर जाते समय गुरुवार को चंदनकियारी में रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान स्थानीय सुभाष चौक स्थित भाजपा कार्यालय के समीप भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

चम्पाई सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार स्व. शिबू सोरेन की नीतियों और आदर्शों को भी तिलांजलि दे चुकी है. राज्य या राज्यवासियों के विकास से इसका कोई लेना-देना नहीं रह गया है. आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री और विधायक जनहित के बजाय स्वार्थनिहित राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे राज्य की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) बदलने के कगार पर है. विशेषकर आदिवासियों की अस्मिता पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो चुका है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राज्य के हितों, मूलवासियों और आदिवासी समाज की पहचान की रक्षा के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक संघर्ष तेज करें.

यह भी पढ़ें: देवघर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ तीसरे दिन भी छापेमारी अभियान

संबंधित सामग्री

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

झारखंड

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

झारखंड

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

झारखंड

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था