अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिला में टेट यानी झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा का परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई, जिले के 26 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित इस परीक्षा की मोनेटरिंग खुद जिले के डीसी और एसपी पुरे कर रहे थें. गढ़वा जिला मुख्यालय के गर्ल्स हाई स्कूल एवं गोविन्द उच्च विद्यालय मे आज पहली पाली मे आयोजित परीक्षा में लगभग 10 हजार की संख्या मे पहुंचे परीक्षार्थी अपने अपने सेंटर मे पहुंच कर परीक्षा दिए, इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की गई थी, हर सेंटर पर पुलिस सुरक्षा से लेकर मेडिकल सुविधा तक प्रदान की गई. वहीं सभी 26 केंद्र को संचालित करने के लिए कण्ट्रोल रूम बनाया गया था जहां से सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षा की निगरानी की जा रही थी.
गढ़वा जिले के डीसी और एसपी कई केन्द्रों पर पहुंच कर खुद से निगरानी कर रहें थें. गढ़वा डीसी और एसपी ने कहा की झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परीक्षा केन्द्रो का पुलिस अधीक्षक के साथ निरिक्षण किया गया है जिले मे कुल 26 केन्द्रों पर परीक्षा ससमय और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित की गई,सभी केन्द्रो पर परीक्षाधीक्षक के साथ पर्याप्त मात्रा मे पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे थें इसके अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी रखी गई. परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित करने को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई सभी परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त सुरक्षा बल नियुक्त किए गए थे.
यह भी पढ़ें: मतदाता सूची से नाम हटाने के किए गए प्रयास के विरोध में थाना पहुंचे दर्जनाधिक ग्रामीण, प्रशासन से कार्रवाई की मांग