न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: MP-MLA से जुड़े मुकदमों में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है. हाई कोर्ट ने साथ ही CBI की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए हैं. झारखंड में MP-MLA से जुड़े कुल 11 आपराधिक मामले लंबित है. हाईकोर्ट ने 2 मामलों का रिकॉर्ड निचली अदालत से तलब किया है.
कोर्ट ने कहा कि दस्तावेज जुटाने में काफी समय लग जाता है. गवाहों को पेश करने में भी तेजी नहीं दिखती. झारखंड में MP-MLA से जुड़े कुल 11 आपराधिक मामले लंबित है. हाईकोर्ट ने 2 मामलों का रिकॉर्ड निचली अदालत से तलब किया है.
CBI ने अदालत को बताया कि कई मामलों में गवाह अपने बताए गए पते पर नहीं मिल रहे है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद MP-MLA मामलों का ट्रायल लंबित रहने पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई. न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में यह सुनवाई हुई.
यह भी पढ़ें: रोजगार नहीं मिलने से नाराज युवक आत्मघाती कदम, कंपनी के कैंप परिसर में बने टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश!