झारखंड सरकार शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से युवाओं को वैश्विक मंच के लिए तैयार करना चाहती है: हेमंत सोरेन

झारखण्ड सरकार और जिंदल फाउंडेशन के बीच शिक्षा और क्षमता निर्माण के लिए होगी साझेदारी 

By : Ark Sahuliyar
झारखंड सरकार शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से  युवाओं को वैश्विक मंच के लिए तैयार करना चाहती है: हेमंत सोरेन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड को औद्योगिक शक्ति बनाने के साथ-साथ यहां के मानव संसाधन को सशक्त करने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन ने राज्य सरकार के साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक साझेदारी का प्रस्ताव रखा है. इसके लिए लंदन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय डेलीगेशन को फाउंडेशन ने अपनी 'अभिरुचि की अभिव्यक्ति' Expression of Interest प्रस्तुत की है.

इन क्षेत्रों में होगी सरकार से साझेदारी
1. सार्वजनिक नीति और जलवायु परिवर्तन पर शोध: पूर्वी भारत की चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए, जिंदल फाउंडेशन पब्लिक पॉलिसी, कानून और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर शैक्षणिक सहयोग करेगा. इसका उद्देश्य क्षेत्रीय छात्रों को समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा से जोड़ना है.
2. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना: राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT-ISM धनबाद, BIT सिंदरी एवं अन्य के साथ मिलकर एक रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा. यह केंद्र स्टील सेक्टर, खनिज प्रसंस्करण और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में शोध और नवाचार का नेतृत्व करेगा.
3. हाशिए पर रहने वाले मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति: फाउंडेशन और राज्य सरकार के बीच 50:50 की लागत साझाकरण के आधार पर एक संयुक्त छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. इसके तहत वंचित समुदायों और छात्राओं को कानून, सार्वजनिक नीति और प्रबंधन में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसमें खेल-आधारित छात्रवृत्तियां भी शामिल होंगी. यह छात्रवृत्ति केवल उन खिलाड़ियों के लिए नहीं है जो मैदान पर उत्कृष्ट हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के होनहार एथलीटों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कोई आर्थिक बाधा न आए.
4. प्रशासनिक अधिकारियों का क्षमता निर्माण: झारखण्ड लोक सेवा आयोग JPSC के लगभग 30 Mid Career official (प्रशासनिक और पुलिस सेवा) के लिए वर्ष में दो बार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि शासन और सेवा वितरण में वैश्विक मानकों को अपनाया जा सके.

फाउंडेशन का विजन
जिंदल फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि झारखण्ड में विशेष रूप से रामगढ़ और पतरातू के एक बड़े 'स्टील हब' के रूप में उभरने के कारण, राज्य को स्किल्ड मैनपावर की आवश्यकता है. फाउंडेशन इस मांग को पूरा करने औरमानव विकास सूचक (HDI) को बेहतर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शासन प्रशासन का इस ओर कराया ध्यान आकृष्ट

 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में IITF 2026 के पलाश पवेलियन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में IITF 2026 के पलाश पवेलियन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया पलाश पवेलियन का उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा ग्रामीण महिला उद्यमिता का संदेश!

14 November 2026
U19 Asia Cup Final: टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर पलटी बाजी,  पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन बनी Asia Cup चैंपियन 

U19 Asia Cup Final: टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर पलटी बाजी,  पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन बनी Asia Cup चैंपियन 

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी देते हुए ट्राफी अपने नाम की.

14 November 2026
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की सख्ती, स्टोन चिप्स लदा वाहन जब्त 

अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की सख्ती, स्टोन चिप्स लदा वाहन जब्त 

जामताड़ा जिले के मिहिजाम में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बिना वैध चालान के स्टोन चिप्स लदे एक वाहन को जब्त किया है.

14 November 2026
आपसी रंजिश में दोस्त ने ही कर दी गोली मारकर हत्या, आरोपी शाहरुख गिरफ्तार 

आपसी रंजिश में दोस्त ने ही कर दी गोली मारकर हत्या, आरोपी शाहरुख गिरफ्तार 

रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के गढ़ाटोली में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तनवीर के रूप में हुई है.

14 November 2026

Advertisement

17 years completed