केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: राज्य की हेमंत सरकार द्वारा बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केचकी संगम को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिए जाने पर प्रखंड के पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह एवं राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त किया है. संतोषी शेखर ने बताया कि विधायक रामचंद्र सिंह लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों के विकास हेतु सरकार के माध्यम से विशेष योजनाएं लाकर पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बना रहे हैं.

इन योजनाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत सरकार के सहयोग से प्रखंड में केचकी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को पहचान मिलेगी. आने वाले कुछ महीनों में इसके सकारात्मक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगे.

इसके साथ ही संतोषी शेखर ने जानकारी दी कि झारखंड सरकार द्वारा विधायक रामचंद्र सिंह के सार्थक प्रयास से क्षेत्र को टाइगर सफारी की सौगात भी दी गई है, जो शीघ्र ही धरातल पर उतरेगी. इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक विकास के रूप में मिलेगा. गौरतलब है कि झारखंड सरकार द्वारा केचकी महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन को मंजूरी दिए जाने के बाद 28 फरवरी से महोत्सव की शुरुआत होगी. महोत्सव की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसके तहत कई सांस्कृतिक, पर्यटन एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में जंगली हाथियों का तांडव जारी, कभी ग्रामीणों का घर तोड़ रहा है तो कभी खेत में घुसकर कर रहा है तहस नहस

संबंधित सामग्री

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई