आदित्य साहू

चतरा विधायक के बेटे के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, राज्य की विधि व्यवस्था चौपट : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग 

By : Ark Sahuliyar
चतरा विधायक के बेटे के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, राज्य की विधि व्यवस्था चौपट : आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजधानी रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को जबरन उठाने और उसके साथ मारपीट की घटना को लेकर राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब राजधानी के नाक के नीचे यह स्थिति है तो सुदूरवर्ती इलाकों का हाल सहज रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है. आदित्य साहू ने कहा कि यह घटना झारखंड की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जब एक विधायक के पुत्र को सरेआम उठा लिया जाए और उसके साथ मारपीट हो, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि विधायक जनार्दन पासवान ने दूरभाष पर अपने बेटे के हुई घटना के संबंध में जानकारी दी. मामले का पता चलते ही मैंने तुरंत रांची SSP को फोन किया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. यह तो शुक्र है कि युवक की धुर्वा से बरामदगी हो गई, भगवान ना करे कोई बड़ी घटना हो जाती तो इसका जिम्मेवार कौन होता ?

आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही कहती रही है कि जब से इस राज्य में jmm के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी है, तब से राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है. पुलिस अपना मूल काम छोड़कर गैर जरूरी कार्यों में लगी हुई है. राज्य में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है. आदित्य साहू ने कहा कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोके. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए गंभीर कदम उठाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

 

संबंधित सामग्री

धनबाद: गोमो में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गोदाम ध्वस्त; अब मकानों पर चलेगा बुलडोजर

धनबाद: गोमो में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गोदाम ध्वस्त; अब मकानों पर चलेगा बुलडोजर

RPF पोस्ट में हुई बैठक में बाकी आवासीय मकानों को 28 अक्टूबर को तोड़ने की बात कही गई है.

जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटी, आग लगने से दो छात्राएं झुलसीं; हालत गंभीर

जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटी, आग लगने से दो छात्राएं झुलसीं; हालत गंभीर

जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से दो छात्राएंं झुलसी।

अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री

अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री

जयराम महतो ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है. 

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

सांप के डंसने के बाद किशोर डर के कारण घर के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दे पाया.

यात्रियों की बढ़ी चिंता: पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें अपडेट

यात्रियों की बढ़ी चिंता: पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें अपडेट

आज से 10 अक्टूबर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।