न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को बढ़ा दिया है.. किराना स्टोर में 4% से लेकर 10 परसेंट तक सामान की कीमत बढ़ गई है.. गृहणियां अपने पति से किचन खर्च के लिए ज्यादा पैसों की मांग कर रही है.
किराना स्टोर में ग्राहकों की संख्या घट गई है, किचन में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश सामानों की कीमत 4% से 10 परसेंट तक बढ़ गई है, लोग परेशान हैं, घरों में झगड़ा शुरू हो गए हैं पत्नियां किचन का बजट बढ़ाने की मांग पर अड़ी हुई है, किराना स्टोर चलाने वाले परेशान है बहुत जरूरी हो तभी लोग किराना स्टोर पर आ रहे हैं,
साबुन तेल से लेकर चावल घी मसाले सब महंगे हो गए हैं, रिफाइंड तेल 195 से बढ़कर ₹210 हो गया है, घी 640 रुपए से बढ़कर ₹660 किलो तक हो गया है. सभी तरह के बासमती चावल की कीमत भी ₹20 प्रति किलो बढ़ गई है. दाल की कीमत में भी ₹10 से ₹20 तक इजाफा हुआ है. मसाले की कीमत विशेष रूप से बढ़ी हैं.
पहले ही ऑनलाइन बिजनेस से किराना स्टोर मालिक परेशान है, उस पर से महंगाई की मार, लोग सोच समझ कर खरीदारी कर रहे हैं, बाजार में लोगों की मूवमेंट कम हो गई है. लोग सोच समझकर अपने घरों से कम बाहर निकल रहे हैं, क्योंकि पेट्रोल डीजल भी महंगा हो गया है तो भाड़े भी बढ़ गए हैं और गाड़ी चलाने की कास्ट भी ज्यादा हो गयी है.
यह भी पढ़ें: हिंदी पत्रकारिता ने पूरा कर लिया 200 वर्षों का लम्बा सफर, चुनौतियों और संघर्षों के साथ बिना थके निरंतर जारी रखा है सफर