प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड के गढ़वाटांड में रविवार को सीता नवमी का पावन उत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रवचन के माध्यम से माता सीता के त्याग, धैर्य और मर्यादा जैसे गुणों का स्मरण किया. कार्यक्रम में मातृशक्ति की प्रखंड संयोजिका श्यामली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि माता सीता भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी की प्रतीक हैं. उनका जीवन त्याग, सहनशीलता और मर्यादा का सर्वोत्तम उदाहरण है, जिससे हर महिला को प्रेरणा लेनी चाहिए. इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने माता सीता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही. पूरे आयोजन में भक्ति का वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन में मग्न दिखे. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ आयोजन का समापन हुआ. इस अवसर पर दुर्गावाहिनी की प्रखंड संयोजिका अर्चना कुमारी, गीता सिंह, सीमा देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, रूपल, निक्की, रूपा सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं.
यह भी पढ़ें: जंगल का फल : चार चिरौंजी है ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था का सशक्त माध्यम