आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा में गणतंत्र दिवस पर लगने ऐतिहासिक गांधी मेला की शनिवार को डाक बंदोबस्ती की गयी. सिमडेगा नगर परिषद सभागार में शनिवार को सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेला का डाक बंदोबस्ती कराया गया.जिसमे तीन संवेदक सत्यनारायण कुमार, सत्यनारायण प्रसाद और मो शकीर शामिल होकर डाक बोले. डाक की बोली 52,40,550 से शुरू हुई. 09 चरणों में बंदोबस्ती प्रक्रिया जिसमें मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने 52 लाख 61 हजार 500 रुपए की सर्वाधिक बोली लगाकर गांधी मेला की बंदोबस्ती हासिल की.
बता दें की सिमडेगा में लगने वाले ऐतिहासिक गांधी मेला का का इतिहास भारत वर्ष के गणतंत्र से जुड़ा है. 26 जनवरी 1950 के दिन भारत को गणतंत्र राष्ट्र घोषित होने के बाद उसी दिन सिमडेगा के महात्मा गांधी मैदान में मेला की शुरुवात हुई थी. जो हरेक वर्ष चलती आ रही है.
मौके पर सदर सीओ इम्तियाज अहमद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरविंद तिर्की सहित कई लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त