RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च ...

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

ru के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर hc में आज हुई सुनवाई उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची यूनिवर्सिटी के तहत लॉ कॉलेज इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीगल स्टडीज में  एकेडमिक फैसिलिटी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर दाखिल याचिका पर आज (10 अप्रैल) झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट के आदेश के आलोक में उच्च शिक्षा के प्रधान सचिव, वित्त विभाग के प्रधान सचिव,  जेपीएससी के सचिव और  रांची यूनिवर्सिटी की वीसी, डीन और  इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीगल स्टडीज  के डायरेक्टर हाजिर हुए. मामले में उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को बताया कि सरकार काम कर रही है, जो लगभग तीन माह में तैयार हो जाएगा. झारखंड के स्व वित्त पोषित संस्थाओं को एक सोसाइटी के तहत लाया जाएगा. स्वायत संस्थान में  एक कमेटी बनेगी. 

जिसमें संबंधित विश्वविद्यालय के बीसी और सरकार के प्रतिनिधि रहेंगे. संस्थान में कितने फैकल्टी की आवश्यकता है. इसका कमिटी स्वयं निर्धारण करेगी और उनकी सैलरी और नियुक्ति भी करेगी. जिसमे  सरकार और जेपीएससी का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा. कोर्ट ने रांची विश्वविद्यालय से पूछा कि आईएलएस में कितने स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर की आवश्यकता है इस पर कोर्ट ने विश्वविद्यालय से जवाब मांगा है. 

कोर्ट ने बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) को भी निर्देश दिया है कि आईएलएस का निरीक्षण कर देखें कि वहां कितने फैकल्टी की आवश्यकता है. कोर्ट ने कहा कि आईएलएस में प्रोफेसर की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर ना की जाए. प्रोफेसर को यूजीसी पे स्केल के तहत ही भुगतान हो. वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी.

यह भी पढ़ें: सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण