लापरवाह शिक्षक पर गिरी गाज: स्कूल से गायब रहने वाले महेंद्र कुमार महापात्रा निलंबित

लापरवाह शिक्षक पर गिरी गाज: स्कूल से गायब रहने वाले महेंद्र कुमार महापात्रा निलंबित

लापरवाह शिक्षक पर गिरी गाज स्कूल से गायब रहने वाले महेंद्र कुमार महापात्रा निलंबित

न्यूज11 भारत

गुमला/डेस्क: शिक्षा विभाग ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटामाटी के शिक्षक महेंद्र कुमार महापात्रा को जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. शिक्षक महेंद्र कुमार महापात्रा पर लंबे समय से विद्यालय अवधि के दौरान अनुपस्थित रहने का आरोप था. जांच में पाया गया कि वे बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे स्कूल समय तक ड्यूटी से गायब रहते थे. 

उनकी इस लापरवाही और उदासीनता के कारण स्कूल के बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित हो रहा था और विद्यालय के अन्य प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित थे.विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा इस संबंध में कई बार प्रतिवेदन और स्पष्टीकरण की मांग की गई थी. विभाग द्वारा उन्हें सुधार के लिए चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उनके व्यवहार और कार्यशैली में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं देखा गया. अंततः, उपायुक्त से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में विभाग ने यह कड़ी कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में तीन बकरी की मौत के बाद, दो परिवारों के बीच भीषण मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

संबंधित सामग्री

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई