न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- बारात रवाना होने से पहले दूल्हे ने दी जान, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप से संबंधित मामलें में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड महोदया द्वारा गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, राँची को पूरे मामलें की गहराई से जाँच करने एवं 03 दिनों के अन्दर जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को आदेशित किया गया है कि लगाये गये आरोप के मद्देनजर संबंधित पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को अविलंब लाईन हाजिर करें.
ये भी पढ़ेंः- दहेज का खौफनाक रुप, बाइक न मिलने पर बीवी को जान से मार कर गंगा में बहाया, 20 दिन के बाद मिला शव