न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की चर्चा चल रही है. दरअसल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में भारतीय रेसलिंग के दिग्गज खिलाड़ी और डब्ल्यू- डब्ल्यू- ई के विश्वविख्यात सुपरस्टार द ग्रेट खली से मुलाकात की.
मंत्री ने द ग्रेट खली को जामताड़ा आने का न्योता दिया साथ ही कहा कि वह खली को झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बनाएंगे. खली ने भी जामताड़ा आने का न्योता सहर्ष स्वीकार किया. हालांकि द ग्रेट खली को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
खली से मुलाकात के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक समय था, जब वह अमेरिका के मशहूर डब्ल्यू- डब्ल्यू- ई रेसलिंग शो में द ग्रेट खली को टीवी पर देखा करते थे. उनके मुकाबले और दमदार अंदाज को देखकर रोमांचित होते थे. आज उसी खिलाड़ी से आमने-सामने मुलाकात करना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण रहा.
इसे भी पढ़ें: 1 करोड़ रुपये मूल्य की 1100 पेटी शराब से लदा ट्रक लापता, चालक भी गायब