गांडेय में गांडेय बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, जिला परिषद अध्यक्षा मुन...

गांडेय में गांडेय बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी ने किया उद्घाटन

गांडेय में गांडेय बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी ने किया उद्घाटन

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के गांधीनगर स्थित खेल मैदान में सोमवार को गांडेय बिग बैश सीजन-2 नामक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी एवं अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार उपस्थित थे.

मुख्य अतिथियों के मैदान में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया. मैच प्रारंभ होने से पूर्व खेल मैदान में राष्ट्रगान का गायन किया गया.

मुख्य अतिथियों ने उद्घाटन मैच में भाग लेने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी ने कहा कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ क्रिकेट खेलें. ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.

वहीं अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लगातार खेल टूर्नामेंट का आयोजन होना चाहिए. इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड के कई खिलाड़ी गांव-मोहल्लों से अपने खेल सफर की शुरुआत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं. स्थानीय खिलाड़ी भी निरंतर मेहनत कर लंबी उपलब्धि हासिल करें.

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कीवा कामयाब और आरिश 11 के बीच खेला गया. टॉस जीतकर कीवा कामयाब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरिश 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 158 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवा कामयाब की टीम 10 ओवर में 151 रन ही बना सकी और आरिश 11 ने 7 रन से मैच जीत लिया.

बता दें कि गांडेय बिग बैश सीजन-2 का आयोजन स्थानीय क्षेत्र के युवाओं द्वारा किया गया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले की बहु प्रतीक्षित परियोजना उत्तरी कोयल जलाशय मंडल डैम दिसम्बर 2026 तक होगी पूर्ण

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास