सभी पर चढ़ेगा खेल का रंग, 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा...

सभी पर चढ़ेगा खेल का रंग, 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी सरायकेला-खरसावां की टीम

सभी पर चढ़ेगा खेल का रंग 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी सरायकेला-खरसावां की टीम

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान एवं धनबाद जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 5 जून से 7 जून 2026 तक धनबाद स्थित डॉ. जे.के. सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की महिला एवं पुरुष कबड्डी टीमें भाग लेंगी. सरायकेला-खरसावां जिला कबड्डी संघ की ओर से भी महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ के सचिव शंभू सेन ने बताया टीम 4 जून को जमशेदपुर से धनबाद के लिए रवाना होगी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन पूर्व में आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं. कोल्हान प्रभारी श्यामल दास सहित जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष बहादुर कुमार ने उम्मीद जताई है कि सरायकेला-खरसावां की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी.

यह भी पढ़ें: पलामू में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने परिवार पर किया हमला

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक