प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था एवं सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय खाय कद्दू भात के साथ शनिवार को शुरू हुआ.छठ व्रतियों ने जलाशयों में स्नान ध्यान कर छठ व्रत का अनुष्ठान शुरू किया.पहले दिन व्रतियों ने अरवा चावल,चना दाल,चना और कद्दू की सब्जी बनकर भगवान भास्कर को भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया.साथ ही परिवारजनों एवं श्रद्धालुओं को भी कद्दू भात प्रसाद के रूप में ग्रहण करवाया.वहीं छत व्रत के दूसरे दिन रविवार देर शाम को खड़ना( खीर भोजन) का अनुष्ठान किया जाएगा.जबकि व्रत के तीसरे दिन सोमवार की शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य एवं व्रत के चौथे एवं अंतिम दिन मंगल की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रती अनुष्ठान पूरा करेंगी.छठ महापर्व को लेकर चारों ओर छठ गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है,छठ महापर्व को लेकर प्रखंड एवं पुलिस प्रशासन भी काफी सजग है.
यह भी पढ़ें: घाघरा में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की हुई शुरुआत