भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क:- गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के सभागार में बुधवार को फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी अबु कासिफ हसन ने की, जिसमें सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए.बैठक में बताया गया कि प्रखंड स्तर पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा. इस दौरान सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर ग्रामीणों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगे. सीएचसी की चिकित्सक डॉ. मोनिका ने फाइलेरिया के लक्षण, कारण एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए बाजार, साप्ताहिक हाट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा.बैठक में एमटीएस श्वेता कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने भी फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित अपने विचार साझा किए. मौके पर बीपीएम मोहन प्रसाद, अजय सिन्हा, हीरालाल वर्मा, सौरभ कुमार, हीरालाल टुडू, रमेश मुर्मू, केशव कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ेंः- Silver King Countries: इस देश के पास है सबसे अधिक चांदी, भारत के ज्वेलरी दुकानों में खपत होता है सबसे ज्यादा चांदी